शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों पर दबाव - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों को गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन के अब तक के उच्च स्तर पर पहुँचने और ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। एमसीएक्स में तेल की कीमतों को 4,400 रुपये के नजदीक सहारा और 4,500 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। यदि जून में होने वाली ओपेक और रूस की बैठक में तेल उत्पादन में बढ़ोतरी करने पर सहमति हो जाती है तो रूस फिर से कटौती के पहले के स्तर तक तेल उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकता है। इस बीच अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन मार्च में 2,15,000 बैरल प्रति से बढ़ कर 10.47 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है, जो एक रिकॉर्ड है। बेकर ह्यूज के अनुसार अमेरिकी तेल कंपनियों ने 1 जून को समाप्त हफ्ते में तेल रिंगों की संख्या 2 बढ़ कर 861 हो गयी है, जो मार्च 2015 के बाद सबसे अधिक है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी