शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च के बाद बेहतरी की उम्मीद

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

आज भारतीय शेयर बाजार कमजोर लग रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संकेतों का दबाव तो रहेगा ही, दूसरी ओर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के खराब नतीजों के डर से भी बाजार में हताशा है। आज की गिरावट का असर तकरीबन सभी क्षेत्रों पर होगा। यह माहौल कारोबारियों के लिए बेहतर है। हालाँकि वैसे निवेशक अभी दाँव लगा सकते हैं, जो लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं।

भारतीय शेयर बाजारों की खराब हालत का यह सिलसिला अगले 2-3 महीने तक इसी तरह चलने की आशंका है। मेरा अनुमान यह है कि मार्च तक शेयर बाजारों में तलहटी बन चुकी होगी। उसके बाद ही हमारे शेयर बाजारों में बेहतरी की उम्मीद है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी