शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिछले पांच साल में दर्जन भर से ज्यादा नये फंड घरानों की बाजार में एंट्री

पिछले पाँच वर्षों में भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने अभूतपूर्व विस्तार देखा है। निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है और एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) नए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा है।

हर्षद चेतनवाला का कहना है कि इस दौर में दर्जन भर से अधिक नए फंड घरानों ने बाजार में प्रवेश किया है, जिनका उद्देश्य निवेशकों का पैसा मैनेज करना और उन्हें बेहतर निवेश विकल्प उपलब्ध कराना है। हालांकि निवेशकों की संख्या बढ़ने के बावजूद इंडस्ट्री की रीच अब भी सीमित है और करीब 5 करोड़ यूनिक निवेशक ही म्यूचुअल फंड से जुड़े हैं, जिससे यह साफ होता है कि इस सेक्टर में आगे भी विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

नए फंड घरानों का योगदान और महत्व

नए फंड घरानों का इंडस्ट्री में आना एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। जितने अधिक प्लेयर्स बाजार में आते हैं, उतनी ही निवेशकों तक पहुंच बढ़ती है। हर नया फंड हाउस अपने साथ एक नई सोच, नई निवेश फिलॉसफी और अलग अप्रोच लेकर आता है। कुछ फंड घराने ब्रोकिंग बैकग्राउंड से आए हैं, कुछ PMS या FII मनी मैनेजमेंट का अनुभव लेकर आए हैं, तो कुछ ने डेट-ओरिएंटेड निवेश से शुरुआत की है। इन अलग-अलग अनुभवों के कारण निवेशकों के पास अब पहले से कहीं ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं।


(शेयर मंथन, 06 जनवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख