Campus Activewear Ltd Share Latest News: हद से ज्यादा महँगा है मूल्यांकन, कर सकते हैं मोमेंटम ट्रेड
अंकुर मोदी : कैंपस एक्टिववियर को मौजूदा स्तर पर औसत किया जा सकता है क्या?
अंकुर मोदी : कैंपस एक्टिववियर को मौजूदा स्तर पर औसत किया जा सकता है क्या?
सिमर सिद्धु : कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 2-3 साल के नजरिये से नयी खरीद पर क्या नजरिया है?
अमनप्रीत सिंह : सुप्रीम इंडस्ट्रीज पर आपका क्या नजरिया है? मैंने इसे 4250 रुपये के भाव पर खरीदा है, 6 महीने का नजरिया है।
ओम शर्मा : टाटा मोटर्स में लंबी अवधि का नजरिया क्या है?
टेकपाल भाटिया : जेएसडब्लू एनर्जी पर क्या नजरिया है?
आरपीएस : मैंने टेक्समाको इंफ्रा के 231 शेयर 116 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, मैं इन्हें अप्रैल तक रख सकता हूँ। कृपया बतायें, क्या मेरा भाव मिल सकता है?
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी का आईटी सूचकांक मुझे ठीक नहीं लग रहा है। इस सूचकांक में अभी अनिश्चितता की स्थिति नजर आ रही है। इसका स्ट्रक्चर देख कर लग रहा है कि इसे 200 डीएमए तक जाना चाहिए। इसलिए मेरे हिसाब से इसमें अभी इंतजार करना चाहिए और कुछ दिनों में आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने लगेंगे।
Expert Shomesh Kumar: मिडकैप सूचकांक में अभी लंबी साइकिल चलेगी, इसलिए मुझे लगता है कि इसमें 51000 का स्तर आना चाहिए। मुझे लगता है कि इस सूचकांक का ये पहला पड़ाव होगा और इसके बाद इसका आकलन करना ठीक रहेगा। मेरा मानना है कि इसमें 51000 का स्तर पार करने के बाद थोड़ा ब्रेक होगा और इसके बाद स्मॉलकैप में गतिविध शुरू होगी।
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी में नया शिखर बैंक निफ्टी के समर्थन के बिना नहीं हो सकता है। बैंक निफ्टी से सपोर्ट आना शुरू भी हो चुका है। अभी की स्थिति ये है कि बैंक निफ्टी में अगर 47500 का स्तर नहीं टूटा तो इसका मोमेंटम और अच्छा हो जायेगा।
Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि निफ्टी में नया शिखर बनना चाहिए, लेकिन इसके लिए निफ्टी बैंक में नया शिखर बनना जरूरी है। मुझे बैंक निफ्टी का अगला लक्ष्य 51000 से 53000 के स्तर का लगता है। इस समय में निफ्टी बैंक में सारी स्थति नये शिखर पर पहुँचने के लिए प्रेरित करने वाली है।
Expert Shomesh Kumar: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की बैठक में ब्याज दरों पर यथास्थिति कायम रखने का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था। हुआ भी यही है, क्योंकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों में कटौती नहीं की है। मुझे नहीं लगता है कि ब्याज दरों में जून से सितंबर के बीच भी कोई बदलाव होगा।
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी में 22600 के स्तर पर प्रतिरोध है, ये जब तक इस स्तर के ऊपर नहीं बंद होगा तब तक इसमें कोई तेजी नहीं आयेगी। इसमें 21900 के स्तर से लेकर 22300 के स्तर तक समर्थन दायरा है। मेरा मानना है कि हालात बाजार के अनुकूल हैं, इसलिए निफ्टी में ब्रेकआउट आना चाहिए।
निपुण : मैंने बीएलएस ई-सर्विसेज का शेयर 290 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसमें 5 साल के लिए या लंबी अवधि के लिए आपका क्या नजरिया है? ये कंपनी कैसी है?
राही : बजाज कंज्यूमर केयर ट्रेडिंग के लिए कैसा रहेगा?
कौशिक घटक : प्रवर्तक फर्टिलाइजर स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ रहे (चंबल और दीपक फर्टिलाइजर्स) हैं। क्या हमें भी खुदरा निवेश के तौर पर उनके रास्ते पर चलते हुए एक्युमुलेट करना चाहिए?
सूरज कश्यप : एशियन पेंट्स या एचयूएल में से कौन सा स्टॉक निवेश के लिए सही रहेगा?