Rajesh Exports Ltd Share Latest News : बिकवाली के दबाव में है स्टॉक, औसत करना उचित नहीं
पियूष ठक्कर : मैंने राजेश एक्सपोर्ट 400 रुपये के भाव पर खरीदा है। किन स्तरों पर औसत करना उचित रहेगा?
पियूष ठक्कर : मैंने राजेश एक्सपोर्ट 400 रुपये के भाव पर खरीदा है। किन स्तरों पर औसत करना उचित रहेगा?
सूरज कश्यप : यूपीएल क्या निवेश करने के लिए सही है?
Expert Hemen Kapadia : भारतीय बाजार को लेकर मेरा रुख सकारात्मक रूप से सतर्क है। बाजार में पिछले दिनों तकरीबन 1000 अंकों की बढ़त आयी है। इसे देखते हुए सुधार आ सकता है ताकि बाजार का मजबूत आधार बन सके। यह जरूरी नहीं है, लेकिन ऐसा होता है तो बाजार के लिए अच्छा माना जायेगा।
Expert Hemen Kapadia : आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की बैंक निफ्टी में हिस्सेदारी तकरीबन 47% से 51% के आसपास है। हाल के दिनों में हमने देखा है कि एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक चार्ट पर बॉटम बना चुके हैं, इनका प्रदर्शन सुधर रहा है और ये धीरे-धीरे स्थिर हो रहे हैं।
Expert Hemen Kapadia : निफ्टी मिडकैप 100 अपने पिछले उच्च स्तर को पार कर नये शिखर की तलाश में आगे बढ़ रहा है। इसका सेटअप सकारातमक ही चल रहा है और ये इंडेक्स अपने सारे अनुमानों को पार कर चुका है। इसकी चाल को देखकर लग रहा है कि ये अभी रुकने के मूड में नहीं है।
अमल भाट्टाराई : लोकसभा चुनाव से पहले क्या निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स 15000 तक जायेगा?
Expert Hemen Kapadia : मिडकैप श्रेणी में वीएलएस फाइनेंस (VLS Finance Ltd) कंपनी का स्टॉक मुझे अच्छा लग रहा है। इसमें अच्छा-खासा करेक्शन आ चुका है और हाल ही में इसमें 8% तक की तेजी देखने को मिली थी। ये स्टॉक मुझे आकर्षक लग रहा है और इसमें मौजूदा स्तरों पर पैसा लगाया जा सकता है।
विजय बिश्नोई, गंगानगर, राजस्थान : मेरे पास गोदरेज एग्रोवेट के 450 शेयर 485 रुपये के भाव पर हैं। कृपया बतायें ये तीन-चार साल के नजरिये से कैसा रहेगा?
राहुल, सूरत : मैंने हरक्यूल्स होस्ट के शेयर 260 रुपये पर 2-3 साल के लिए खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है?
दिनेशन चेंबरबेथ : मेरे पास दीपक फर्टिलाइजर्स के 100 शेयर 594 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। लंबी अवधि के लिहाज से होल्ड किया है। क्या इसमें और जोड़ना चाहिए?
सुशील दुहन : मेरे पास होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के 150 शेयर 925 रुपये के भाव पर हैं, 6 महीने का नजरिया है। इसमें क्या नजरिया है?
अमित सैनी, सहारनपुर : मैंने रेपको होम फाइनेंस के शेयर 430 रुपये पर खरीदे हैं, तीन महीने रख सकता हूँ। इसमें क्या करना चाहिए?
वेट्री : मैंने लेमन ट्री के शेयर 117 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसके दिसंबर तक 150 रुपये तक जाने की उम्मीद है। चार्ट के हिसाब से क्या आपको भी ऐसा ही लगता है?
नवीन गुप्ता, गाजियाबाद : आईसीआईसीआई बैंक पर एक साल का नजरिया क्या है?
बजाज फाइनेंस के शेयर पर आरबीआई की कार्रवाई की वजह से कितना दबाव रहेगा?
भारतीय शेयर बाजार फिर से ऊपर बढ़ता दिख रहा है, पर इस चाल पर कितना भरोसा किया जा सकता है? इस चाल में निफ्टी ऊपर कहाँ तक जा सकता है?