शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकारी बॉन्डों में निवेश का दरवाजा खुदरा निवेशकों के लिए खुला : आरबीआई की नयी योजना

खुदरा निवेशक अब सीधे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास अपना ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाता (Government Securities Account) खोल सकेंगे।

इससे सरकारी बॉन्डों में निवेश के लिए खुदरा निवेशकों के सामने एक नया रास्ता खुल जायेगा। इस डिजिटल मंच पर खुदरा निवेशक आसानी से सरकारी बॉन्डों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। क्या सरकार की यह पहल बॉन्ड बाजार में खुदरा निवेशकों को बड़े स्तर पर आकर्षित करेगी? क्या सावधि जमा या एफडी (Fixed Deposits) और डेट फंडों (Debt Funds) की तुलना में खुदरा निवेशकों को एक अधिक आकर्षक विकल्प मिलने जा रहा है? देखें ऐंबिट एसेट मैनेजमेंट के एमडी एवं सीओओ सिद्धार्थ रस्तोगी के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

 

#RBI_Retail_Direct_Scheme #Retail_GILT #AmbitAssetManagement #SiddharthaRastogi
(शेयर मंथन, 15 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी