शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 47 अंक नीचे

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में बॉड की खरीद की कमी संबंधी फैसले से बाजार पर दबाव पड़ा। निराशाजनक साप्ताहिक रोजगार आँकड़ों की वजह से भी बाजार में अस्थिरता रही। घरों की बिक्री के आँकड़ों में मजबूती से बाजार को कुछ फायदा नहीं पहुँचा।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस 47 अंक यानी 0.34% की गिरावट के साथ 13,881 पर रहा। नैस्डैक 33 अंक यानी 1.04% की गिरावट के साथ 3131 पर और एसएंडपी 500 सूचकांक 10 अंक यानी 0.63% की कमजोरी के साथ 1502 पर बंद हुआ। 
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 0.42 डॉलर बढ़ कर 93.26 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 2.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,581 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2013)  

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!