शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 110.80 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:23 बजे कंपनी का शेयर 8.50% की बढ़त के साथ 107.90 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.97 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 38.94 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 54.3% बढ़ कर 122.61 करोड़ रुपये हो गयी है।  (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!