शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) का झटका, रियल्टी (Realty) क्षेत्र के शेयर गिरे

आरबीआई (RBI) के नये दिशानिर्देशों की वजह से आज शेयर बाजार में रियल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। 

शोयर बाजार में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है। बीएसई में यह सुबह 11:53 बजे 1.97% के नुकसान के साथ 54.75 रुपये पर है।

शेयर बाजार में डीएलएफ (DLF) के शेयर भाव में भी गिरावट है। बीएसई में सुबह 11:55 बजे कंपनी का शेयर 1.96% के नुकसान के साथ 124.90 रुपये पर है।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Propertoies) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। यह सुबह 11:56 बजे 1.57% के नुकसान के साथ 388 रुपये पर है।
शेयर बाजार में शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में यह सुबह 11:57 बजे 5.33% के नुकसान के साथ 220.15 रुपये पर है। 
बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। आज बीएसई में कंपनी का शेयर 158.25 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। यह दोपहर 12 बजे 0.96% की कमजोरी के साथ 160.45 रुपये पर है।
आरबीआई ने रियल्टी क्षेत्र को झटका देते हुए बैंकों को 80:20 योजना पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आरबीआई ने अधूरी परियोजनाओं पर कर्ज नहीं देने की भी सलाह दी है। बैंकों को निर्माण के हिसाब से कर्ज देने को कहा गया है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख