शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

खराब अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच अनुमानों के मुताबिक ही घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट के साथ ही खुले हैं।

दीपावली के एक दिन पहले आज शुरुआती कारोबार सेंसेक्स (Sensex) में 100 अंक से ज्यादा और निफ्टी (Nifty) में करीब 35 अंक की गिरावट नजर आ रही है। जिन कंपनियों के नतीजे खराब आये हैं, वहाँ गिरावट का रुख है, जबकि अच्छे नतीजे दिखाने वाली कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

बैंक निफ्टी में कुछ चुनिंदा शेयरों को छोड़ ज्यादातर बैंकिंग शेयरों में गिरावट आयी है। छोटे शेयरों का सूचकांक बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) हरे निशान में है, पर अन्य सूचकांक लाल निशान में हैं। क्षेत्रीय सूचकांकों में बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो को छोड़ अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में भी कमजोरी है। (शेयर मंथन 10 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!