शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये होटल के शुभारंभ की खबर से चढ़ा लेमन ट्री (Lemon Tree) का शेयर

लेमन ट्री (Lemon Tree) के शेयर भाव में आज 2.5% से ज्यादा की मजूबती आयी।

कंपनी ने लखनऊ में लेमन ट्री होटल ब्रांड नाम के तहत एक नये होटल का शुभारंभ किया है, जो शहर में कंपनी का पहला होटल है। 51 कमरों वाले इस होटल में कॉन्फ्रेंस रूम, मल्टी कुशन कॉफी शॉप, बार और फिटनेस सेंटर मौजूद है।
लेमन ट्री का नया होटल कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित है। इसके साथ ही देश भर के 32 शहरों में लेमन ट्री के 52 होटल हो गये हैं।
नये होटल की शुरुआत की खबर से आज कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी। हालाँकि तीन बजे तक यह दबाव में ही रहा और इसके बाद शेयर में तीखी उछाल दर्ज की गयी। बीएसई में लेमन ट्री का शेयर 67.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 65.85 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 73.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 1.85 रुपये या 2.75% की बढ़ोतरी के साथ 69.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 91.00 रुपये और निचला स्तर 57.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!