शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक्नो इलेक्ट्रिक (Techno Electric) : संयुक्त उपक्रम (JV) की पावर ट्रांसमिशन परियोजना शुरू

टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (Techno Electric & Engineering Company Ltd) ने हरियाणा में पावर ट्रांसमिशन परियोजना का शुभारंभ किया है।

टेक्नो इलेक्ट्रिक और कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (Kalptaru Power Transmission Ltd) के संयुक्त उपक्रम (JV) झज्जर केटी ट्रांसको प्रा लि (Jhajjar KT Transco Pvt Ltd) ने हरियाणा के झज्जर में पावर ट्रांसमिशन सबस्टेशन की शुरुआत की है।
गौरतलब है कि जेकेटीपीएल (JKTPL) को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि (Haryana Vidhyut Prasaran Nigam Ltd) से मई 2010 में अंतर-राज्य पावर ट्रांसमिशन के तहत 400किलोवाट परियोजना का ठेका मिला था, जिसके तहत 2,400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाना है।
यह परियोजना पीपीपी भागीदारिता के तहत काम कर रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 02:12 बजे 3.82% की बढ़त के साथ यह 168.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!