शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने दायर किया मुकदमा, शेयर चढ़े

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

ग्लेनमार्क की सब्सीडियरी कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स इंक (Glenmark Generics Inc) ने एस्टेलास फार्मा यूरोप (Astellas Pharma Europe), एस्टेलास इंटरनेशनल (Astellas International), ट्रायक्स फार्मास्युटिकल्स (Triax Pharmaceuticals), प्रीशिसन डर्मैटोलॉजी (Precision Dermatology), ऑन्सेट डर्मेटैलॉजी (Onset Dermatologics) और मेटाकॉन लैब (Metacon Lab) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। 

गौरतलब है कि ग्लेनमार्क ने इन कंपनियों पर लाइसेंस समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। लाइसेंस समझौते के तहत ग्लेनमार्क के पास हाइड्रोकोर्टीसोन ब्यूटाएरेट क्रीम का 180 दिनों का विशेषाधिकार प्राप्त है, क्योंकि इस उत्पाद का एएनडीए प्राप्त करने वाली यह पहली जेनेरिक कंपनी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी ाक शेयर 601.45 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह दोपहर 2:45 बजे 3.32% की मजबूती के साथ 589.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!