शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कौशल्या इन्फ्रा (Kaushalya Infra) को मिली परियोजना, छुआ ऊपरी सर्किट

कौशल्या इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Kaushalya Infrastructure Development Corporation) को ठेका मिला है। 

कंपनी को राजस्थान सरकार से एक मेगा हाउसिंग परियोजना के लिए लगभग 51.65 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। राजस्थान आवास विकास निगम (Rajasthan Awas Vikas Nigam) की ओर से जारी की गयी इस परियोजना के तहत ईडब्लूएस, एलआईसी और एमआईजी फ्लैटों का निर्माण किया जायेगा। 

कौशल्या इन्फ्रा की सब्सीडियरी कंपनी फ्लेयर रियल्टी इंजीनियर्स (Flare Realty Engineers) को भी 86.74 करोड़ रुपये का अपना पहला ठेका मिला है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 4.86% की मजबूती के साथ 3.67 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख