शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 4.4% घटी

निर्यात के मोर्चे पर भारी कमजोरी की वजह से देश के सबसे बड़े कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर महीने की बिक्री में गिरावट आयी है।
कंपनी ने दिसंबर 2013 में 90,924 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 4.4% की गिरावट दिखाता है। ध्यान रहे कि दिसंबर 2012 में मारुति सुजुकी ने 95,145 वाहनों की बिक्री की थी।
इस दौरान कंपनी द्वारा किये जाने वाले निर्यात में 67% की भारी गिरावट आयी है। बीते महीने कंपनी महज 4,311 वाहनों का ही निर्यात कर सकी है। दिसंबर 2012 में इसने 13,072 वाहनों का निर्यात किया था। हालाँकि दिसंबर 2013 में कंपनी को घरेलू मोर्चे पर बिक्री बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री साल-दर-साल 5.5% की बढ़ोतरी के साथ 86,613 वाहनों की रही है।
दिसंबर 2013 में एसएक्स 4 की बिक्री में साल-दर-साल 17.6% की गिरावट आयी है। हालाँकि कंपनी के डिजायर मॉडल ने इसके आँकड़ों को और खराब होने से बचा लिया है। दिसंबर 2013 में इस मॉडल की बिक्री में साल-दर-साल 18% की बढ़ोतरी हुई है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में हल्की मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज कंपनी का शेयर 0.02% मामूली चढ़ कर 1,763.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2014)

Comments  

Pramodjain
# Pramodjain -0001-11-30 05:53
Reason is that after sail service not good,
Maruti insurance not support to repair satisfactorily after accident

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!