शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री बढ़ी

वाहन निर्माता अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में बीते दिसंबर महीने में तकरीबन 24% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 

दिसंबर 2013 में कंपनी ने 3510 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 23% की वृद्धि दर्शाता है। ध्यान रहे कि दिसंबर 2012 में इसने 2844 वाहनों की बिक्री की थी। यदि इस कारोबारी साल में अप्रैल-दिसंबर की कुल बिक्री की बात की जाये तो अतुल ऑटो ने इस दौरान 27,908 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 18% अधिक है। कारोबारी साल 2012-13 के अप्रैल-नवंबर के दौरान इसने 23,592 वाहनों की बिक्री की थी।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में एकदम सपाट रुख है। बीएसई में दोपहर 2:58 बजे 303.05 रुपये है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख