शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री 14% घटी

दिसंबर 2013 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घट कर 6275 रह गयी है। 

साल दर साल कंपनी की बिक्री में 14% की गिरावट आयी है। पिछले साल दिसंबर 2012 में कंपनी की कुल बिक्री 7294 रही थी।

एमऐंडएचसीवी वाहनों की बिक्री भी 26% घट कर 3890 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 5230 दर्ज हुई थी। 
अप्रैल-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 21% की कमी के साथ 63,294 रही है, जबकि अप्रैल-दिसंबर तिमाही 2012 में इसकी बिक्री 79,985 रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:25 बजे यह 1.13% की बढ़त के साथ 17.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!