शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) : दो नये अध्यक्ष नियुक्त

आईटी (IT) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के शीर्ष प्रबंधन में नयी नियुक्तियाँ की है।
कंपनी ने बी.जी. श्रीनिवास (B.G. Srinivas) और यू.बी. प्रवीन राव (U.B. Pravin Rao) को अध्यक्षों के तौर पर नियुक्त किया है, जो सीआईओ और प्रबंध निदेशक एस.डी. शिबूलाल (S. D. Shibulal) को रिपोर्ट करेंगे। इनकी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं। 
फेरबदल की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.61% की बढ़त के साथ 3565.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!