शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) : एफसीसीबी (FCCB) की कैशलेस रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के निदेशक मंडल ने फॉरेन करेंसी कंवर्टिबल बॉन्ड्स (एफसीसीबी) रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दी है।

निदेशक मंडल ने 48.5 करोड़ डॉलर के एफसीसीबी की कैशलेस रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूर किया है।

इन रीस्ट्रक्चर्ड बॉन्ड्स की परिपक्वता (मैच्योरिटी) अवधि 5 साल 1 दिन होगी। इनका कन्वर्जन मूल्य 15.46 रुपये रखा गया है। ये रीस्ट्रक्चर्ड बॉन्ड्स वर्ष 2019-2020 में परिपक्व (मैच्योर) होंगे।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 14.74 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:30 बजे यह 6.20% की मजबूती के साथ 14.21 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!