शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले 1,008 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को जुलाई और अगस्त महीने में कुल 1,832 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को 1,008 करोड़ रुपये का ठेका कोलकाता में आवासीय टावरों के निर्माण के लिए मिला है, जिसमें कंपनी 29 फ्लोर तक 5 टावरों का निर्माण करेगी।

कंपनी के पावर ट्रांसमिशन एवं वितरण कारोबार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से 624 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। एलऐंडटी की सब्सीडियरी कंपनी एलऐंडटी ओमान को ओमान इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से 400/200 किलोवॉट सब्स्टेशन के निर्माण के लिए मिला है। इसके अलावा कंपनी को कई अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:07 बजे यह 0.75% की बढ़त के साथ 1529 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख