शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नतीजों को लेकर चेतावनी से सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर टूटा

sunदेश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा का शेयर भाव मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18.5% तक गिर गया। कंपनी ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष में अपने मुनाफे और आय में गिरावट की आशंका जतायी थी। इसी के चलते मंगलवार को बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों पर भारी बिकवाली दबाव देखने को मिला। सन फार्मा ने रैनबैक्सी के विलय के चलते आय में कमी की आशंका जतायी थी। कंपनी ने पिछले साल रैनबैक्सी का अधिग्रहण 3.2 अरब डॉलर में किया था।
सोमवार को अपने नतीजों को लेकर चेतावनी वाले बयान में सन फार्मा ने कहा था कि कारोबारी साल 2015-16 में उसकी आमदनी सपाट रह सकती है, क्योंकि वह रैनबैक्सी की इकाइयों में उत्पादन से जुड़ी समस्याओं को दुरुस्त करने में जूझ रही है। इसके अलावा कंपनी कम मार्जिन वाले कुछ व्यवसायों से अलग हो सकती है। सन फार्मा ने विश्लेषकों से बातचीत में स्पष्ट किया कि वह अपने दो-तीन व्यवसायों की समीक्षा कर रही है, जिन्हें बेचा जा सकता है।
कंपनी ने सोमवार की शाम को शेयर बाजार बंद होने के बाद चेतावनी वाला यह बयान जारी किया था। इसके मद्देनजर आज सुबह बाजार खुलते ही इसमें भारी गिरावट आयी। बीएसई में देखते ही देखते यह 946.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 799.05 रुपये तक फिसल गया, जहाँ इसमें 18.5% की जबरदस्त गिरावट नजर आ रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे यह 133.30 रुपये या 14.08% के नुकसान के साथ 813.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख