शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक का लाभ 30% बढ़ा, ब्याज आय 31% बढ़ी

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के लाभ में 30.2% की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक ने 403 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था जो इस वर्ष 30.2% बढ़ कर 560 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 31.3% बढ़ कर 1094 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 833 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष में बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.77% है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.79% था। वहीं चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक का नेट एनपीए बिना किसी बदलाव के 0.31% स्थिर है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.68% से बढ़कर 3.88% रहा है। (शेयर मंथन, 9 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख