शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने किया इस साल का तीसरा अधिग्रहण

infosysसीईओ के रूप में विशाल सिक्का के हाथों में कमान जाने के बाद से इन्फोसिस (Infosys) अधिग्रहण के रास्ते अपने विस्तार को लेकर आक्रामक हो गयी है।

आज इसने अमेरिका के टेक्सास प्रांत में हस्टन स्थित कंपनी नोह कंसल्टिंग एलएलसी (Noah Consulting LLC) की घोषणा की है।

- निदेशक बोर्ड ने नोह कंसल्टिंग की 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी
- तेल-गैस क्षेत्र में कंसल्टिंग सेवाएँ देती है नोह कंसल्टिंग
- अधिग्रहण की कुल राशि 7 करोड़ डॉलर या लगभग 450 करोड़ रुपये
- अधिग्रहण पूरी तरह नकद सौदे में किया गया
- अधिग्रहण 2015-16 की तीसरी तिमाही के अंत तक पूरा होने की उम्मीद
- इस अधिग्रहण से तेल-गैस कंपनियों को संपूर्ण डेटा मैनेजमेंट सेवाएँ दे सकेगी इन्फोसिस
- इस साल यह इन्फोसिस की ओर से तीसरा अधिग्रहण
- इससे पहले पनाया और कैलिडस इंक को खरीदा
- अप्रैल 2015 में कैलिडस का अधिग्रहण 12 करोड़ डॉलर में
- फरवरी 2015 में पनाया का अधिग्रहण 20 करोड़ डॉलर में किया

आज इस खबर के बाद इन्फोसिस के शेयर को लेकर बाजार में उत्साह नजर आया। हालाँकि यह खबर आने से पहले भी इन्फोसिस का शेयर सकारात्मक रुझान के साथ था, मगर इस खबर के बाद तेजी बढ़ गयी और अंत में यह दिन के ऊपरी स्तर के पास ही रहा। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर भाव 18.45 रुपये या 1.69% की बढ़त के साथ 1112.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख