शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओकनार्थ बैंक में हिस्सा खरीदने पर इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) का शेयर टूटा

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने ब्रिटेन के ओकनॉर्थ बैंक (OakNorth Bank) में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का जो फैसला किया, वह शेयर बाजार को एकदम नागवार गुजरा है।

इंडियाबुल्स हाउसिंग ने गुरुवार को एक करार के तहत ब्रिटेन के ओकनार्थ बैंक के 39.76% शेयरों को खरीदने के फैसले की जानकारी दी थी। ओकनॉर्थ बैंक ब्रिटेन में सभी तरह की बैंकिंग सेवाएँ देने वाला बैंक है। गुरुवार को बाजार बंद था, मगर आज सुबह बाजार खुलते ही इसका शेयर एकदम से नीचे फिसल गया और एक समय तो 17.5% तक गिर गया। हालाँकि अंत में यह बीएसई में 71.70 रुपये या 10% के नुकसान के साथ 643.85 रुपये पर बंद हुआ। इंडियाबुल्स हाउसिंग का कहना है कि ओकनॉर्थ बैंक के साथ हुआ यह करार एक ऐसा फ्रेंचाइज तैयार करने की दिशा में रास्ता खोलता है, जिसमें जमाराशि स्वीकार की जाये। यह समझौता भारतीय रिजर्व बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक और इंगलैंड की प्रुडेंट रेगुलेटर अथॉरिटी जैसी नियामक संस्थाओं की अनुमति के बाद किया गया।
इंडियाबुल्स हाउसिंग ने इस बैंक के 39.76% शेयरों को खरीदने का सौदा 10 करोड़ डॉलर यानी लगभग 660 करोड़ रुपये में किया है। इस समझौते के साथ इंडियाबुल्स हाउसिंग अब ओकनॉर्थ बैंक की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गयी है। इंडियाबुल्स हाउसिंग किसी भी विदेशी बैंक में इतनी बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली पहली भारतीय कंपनी होगी। हालाँकि जिस तरह से शुक्रवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर टूटा है, उससे स्पष्ट है कि बाजार इस बात को लेकर उत्साहित नहीं हो पाया है और इस बारे में अंदेशे हैं। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख