शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार संबंधी खबरों पर वोकहार्ट (Wockhardt) टूटा

नये संयंत्र पर यूएसएफडीए की टिप्पणी और दवा वापसी की खबरों के बीच शुक्रवार को दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) का शेयर बुरी तरह टूटा।

वोकहार्ट ने आज जानकारी दी कि अमेरिकी एफडीए (USFDA) ने शेंद्रा, औरंगाबाद में स्थित इसकी उत्पादन इकाई के निरीक्षण के बाद 9 टिप्पणियाँ की हैं। खबरों के मुताबिक एफडीए ने इस संयंत्र के लिए वोकहार्ट को फॉर्म 483 जारी किया है, जिसमें इस संयंत्र को लेकर 9 बातों पर चिंताएँ जतायी गयी हैं। ये 9 चिंताएँ क्या हैं, इनके बारे में कंपनी ने अपने बयान में कुछ नहीं कहा है, मगर यह दावा किया है कि इन चिंताओं पर एफडीए को उचित समय में उपयुक्त जवाब दिया जायेगा। इसने स्पष्ट किया है कि शेंद्रा इकाई एक नया उत्पादन संयंत्र है और फिलहाल वहाँ से अमेरिकी बाजार के लिए कोई आपूर्ति नहीं की जाती है। हालाँकि विश्लेषक इस खबर को कंपनी ने नकारात्मक मान रहे हैं, क्योंकि इससे अमेरिकी बाजार में अपनी बिगड़ी स्थिति को सँभालने की वोकहार्ट की कोशिशों को झटका लगा है। 

इससे पहले अखबारों में यह खबर भी आयी थी कि वोकहार्ट ने एजिथ्रोमाइसिन (Azithromycin) नाम की दवा की 62,555 बोतलें वापस ले ली हैं। मगर इस बारे में एक्सचेंज की ओर से सफाई माँगे जाने के बाद कंपनी ने बताया कि उसने दवाओं की वापसी के इस फैसले के बारे में अप्रैल 2015 में ही एक बयान जारी कर जानकारी दी थी।
शुक्रवार के कारोबार में वोकहार्ट पूरे सत्र में लगातार कमजोर होता गया और दिन के निचले स्तर के पास ही बंद हुआ। बीएसई में यह 227.00 रुपये या 14.98% की जबरदस्त गिरावट के साथ 1288.40 रुपये पर बंद हुआ। इस हफ्ते इससे पहले भी वोकहार्ट का शेयर गुरुवार को 3.62% और बुधवार को 2.88% गिरा था। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख