शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का मुनाफा 11% घटा

zee entertainmentजी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने 2015-16 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2015 के दौरान 275 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है।

यह रकम अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में हासिल 308.61 करोड़ रुपये के मुनाफे से 10.89% कम है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1443.90 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1624.06 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह आमदनी में 12.48% की वृद्धि दर्ज हुई।
बीती तिमाही के दौरान कंपनी की विज्ञापन आय 26.8% बढ़ कर 941.9 करोड़ रुपये रही, जबकि सब्सक्रिप्शन आय 17.0% बढ़ कर 521.8 करोड़ रुपये की रही। इसने बीती तिमाही में 27.0% एबिटा मार्जिन और 17.2% शुद्ध लाभ मार्जिन हासिल किया।
इन नतीजों की घोषणा के बाद जी इंटरटेनमेंट के शेयर में कमजोरी का रुझान दिखा। बीएसई में यह 14.00 रुपये (3.37%) की गिरावट के साथ 401.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख