शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) को मिला 635 करोड़ का ठेका, शेयर में 2.28% की बढ़त

हिंदुस्तान कंट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) को 635 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनटीपीसी ने उत्तराखंड के चमोली जिले में धौली गंगा नदी पर तपोवन विष्णुगढ़ बिजली परियोजना के लिए हेड रेस टनल के निर्माण के लिए दिया गया है। इस परियोजना 34 महीनों में समाप्त होने की संभावना है। बीएसई में एचसीसी के शेयर 19.75 रुपये के पिछले दिन के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 19.80 रुपये पर खुले। यह शेयर 20.60 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर यह 19.60 रुपये तक फिसला। कंपनी को ठेका मिलने की घोषणा के बाद पूर्वाह्न 11.22 बजे कंपनी के शेयर 0.45 अंक (2.28%) की बढ़त के साथ 20.20 रुपये पर चल रहा हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख