शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने आईबीसीसी (IBCC) से किया समझौता

खबरों के अनुसार यस बैंक ने इंडिया ब्राजील चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ जानकारी साझा करने, कौशल और प्रौद्योगिकी और परामर्श करने से संबंधित समझौता किया है।

बीएसई में यस बैंक के शेयर शुक्रवार के 799.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 802 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 810 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 802.00 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैंक के शेयर 6.60 अंक (0.83%) की बढ़त के साथ 806.90 रुपये पर चल रहा है। 24 अगस्त 2015 को यह शेयर 590.00 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर हैं। वहीं इसका 52 हफ्ते का सबसे उच्च स्तर 897.00 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह 810 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 751.30 तक गया था। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!