शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के घोषणा के बाद हेस्टर बायोसाइंसेज (Hester Biosciences) के शेयर 16.33% उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में हेस्टर बायोसाइंसेज का शुद्ध लाभ 55.36% बढ़ कर 5.50 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3.54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की बिक्री 20.63% बढ़ कर 28.18 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी ने 23.36 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 37.38% बढ़ कर 19.22 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 13.99 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी बिक्री 90.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.06% बढ़ कर 100.89 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में हेस्टर बायोसाइंसेज के शेयर आज सोमवार को जबरदस्त बढ़त के साथ 557 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.35 बजे कंपनी के शेयर 86.75 रुपये या 16.33% की बढ़त के साथ 618 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!