शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीईएससी (CESC) को 248 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में सीईएससी का लाभ 1.63% बढ़ कर 248 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 244 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 4.44% बढ़ कर 1,479 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 1,416 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का कुल खर्च 1,042 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,102 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में सीईएससी के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 547 करोड़ रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 554.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 535.95 रुपये तक फिसला। अंत में कारोबार बंद होने पर 4.20 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 551 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!