शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने वापस मंगायीं 20,427 कारें

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपनी एस-क्रोस कारों की 20,427 इकाइयाँ वापस मंगायीं हैं।

कंपनी ने इन कारों के दोषपूर्ण ब्रेक हिस्सों को बदलने के लिए वापस मंगाया है। कंपनी ने कहा है कि इन कारों की जाँच और रिप्लेसमेंट मुफ्त में किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर गुरुवार के 3,926.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 3,890.00 रुपये पर खुला और 3,958.90 के रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के दौरान यह 3,885.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। लगभग 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 26.15 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 3,953.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख