शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) के शेयर में बढ़त

स्ट्राइड्स शासुन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से ईकाइ निरीक्षण पत्र मिला है।

यूएसएफडीए ने फरवरी 2016 में कंपनी के बेंगलूरु स्थित ओरल डोसेज सुविधा पर का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण पत्र मिलने के बाद कंपनी के बेंगलूरु स्थित सुविधा को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी जारी रहेगी। बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन के शेयर आज मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ 1118 रुपये पर खुले। पू्र्वाह्न करीब 10.17 बजे कंपनी के शेयर 16.65 रुपये या 1.49% की बढ़त के साथ 1,134.95 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 848 रुपये का रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 1,412.45 रुपये था। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!