शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power) को मिला ठेका

गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power) ने बीएसई को एक नया ठेका मिलने की जानकारी दी है।

कंपनी को यह ठेका गुजरात के पाटन जिले में स्थित गुजरात सोलर पार्क में एनएसएम चरण- II, बैच चतुर्थ के तहत 40 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए मिला है। इससे पहले 21 जून को कंपनी को इसी परियोजना में 40 मेगावाट का एक और ठेका मिल चुका है। अब एक और नया ठेका मिलने से कंपनी के पास इस परियोजना में कुल 80 मेगावाट के ठेके हो गये हैं।
बीएसई में शुक्रवार को गुजरात इंडस्ट्रीज का शेयर 1.05 रुपये या 1.20% की गिरावट के साथ 86.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में गुजरात इंडस्ट्रीज के शेयर का उच्च स्तर 94.40 रुपये और निचला स्तर 65.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!