शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंद (Arvind) की 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

अरविंद (Arvind) ने कहा है कि कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के यह रकम जुटायेगी। इसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी आयी है।
बीएसई में अरविंद के शेयर ने आज मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। अरविंद का शेयर शुक्रवार के 327.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 328.80 रुपये पर खुला। लगभग पौने 12 बजे इसमें जोरदार बढ़त शुरू हुई और इसने 338.65 रुपये के दिन के उच्च स्तर को छुआ। करीब सवा 3 बजे यह 9.95 रुपये या 3.03% की बढ़त के साथ 337.85 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में अरविंद के शेयर का उच्च स्तर 365.50 रुपये और निचला स्तर 235.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!