शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) ऐसे जुटायेगी 110 करोड़ रुपये

गुरुवार को गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने प्रमोटर/प्रवर्तक समूह/व्यक्तियों को परिवर्तनीय वारंट जारी कर के 110 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।
बीएसई में गीतांजली जेम्स के शेयर में आज गिरावट का रुख है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 48.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 47.35 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 3.15 रुपये या 6.49% की कमजोरी के साथ 45.35 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में गीतांजली जेम्स के शेयर का उच्च स्तर 51.50 रुपये और निचला स्तर 29.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!