शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनएचपीसी, शिपिंग कॉर्पोरेशन और कॉफी डे

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनएचपीसी, शिपिंग कॉर्पोरेशन और कॉफी डे शामिल हैं।

विप्रो : कंपनी ने 15 लाख डॉलर से एक इजराइली फर्म में हिस्सेदारी खरीदी है।
कॉफी डे : 14 सिंतबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
टीसीएस : टीसीएस ने जेटब्ल्यू के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार किया है।
चमन लाल : बोनस जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 29 अगस्त को होगी।
एनएचपीसी : कंपीन ने अपने पश्चिम बंगाल स्थित संयंत्र की इकाई 4 में संयालन शुरू कर दिया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट : कंपनी 500 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-पर्वर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।
वामा इंडस्ट्रीज : वामा इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक 2 अगस्त को होगी, जिसमें प्रति 10 रुपये वाले शेयरों को प्रति 2 रुपये वाले शेयरों में विभाजित करने पर फैसला किया जायेगा।
शिपिंग कॉर्पोरेशन : कंपनी के तिमाही लाभ में 72.6% और आमदनी में 22.5% की गिरावट आयी है।
ट्रांस्पोर्ट कॉर्प : ट्रांस्पोर्ट कॉर्प का तिमाही लाभ 12.1% और आमदनी 6.6% बढ़ी है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी