शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंत्रिमंडल की मंजूरी से निर्माण क्षेत्र कंपनियों के शेयर हुए मजबूत

निर्माण क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं के निबटान के लिए आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इससे जुड़े सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

इसका सकारात्मक असर आज के कारोबार में निर्माण क्षेत्र कंपनियों के शेयर पर पड़ा। आज हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) के शेयर में 19.09%, गैमन इंफ्रा (Gammon Infra) के शेयर में 4.97%, पुज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर में 4.75%, अथेना कंस्ट्रक्शंस (Athena Constructions) के शेयर में 2.59% और सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) के शेयर में 19.02% की बढ़त हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें ठेकेदारों को तेज गति से फैसले के लिए नयी पंचनिर्णय प्रक्रिया में जाने की इजाजत देने के अलावा बैंक गारंटी के एवज में विवाद में उलझी राशि की 75% राशि को जारी करने और नये समझौतों में विवादों पर सुलह कराने के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञों को मिलाकर एक बोर्ड बनाने की व्यवस्था को मंजूरी दी गयी है। इस बैठक में निर्माण क्षेत्र की महत्वता का संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 4 करोड़ लोगों को रोजगार देने के साथ ही भवन निर्माण क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8% का योगदान है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!