शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज ऑटो, आईएफसीआई, स्टील एक्सचेंज, जेट एयरवेज और जेएसडब्ल्यू स्टील

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज ऑटो, आईएफसीआई, स्टील एक्सचेंज, जेट एयरवेज और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

नवनीत एजुकेशन : कंपनी 22 दिसंबर से 4 जनवरी तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
साउथ इंडियन बैंक : बैंक ने 14 रुपये प्रति के भाव पर 1:3 के अनुपात में राइट्स इश्यू को मंजूरी दी।
आईएफसीआई : कंपनी ने लघु अवधि बेंचमार्क दर 8.5% से बढ़ा कर 8.6% कर दी।
स्टील एक्सचेंज : कंपनी तरजीही इश्यू के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
नितेश एस्टेट्स : कंपनी ने 70 करोड़ रुपये के डिबेंचरों का ऋण भुगतान कर दिया है।
फ्यूचर इंटरप्राइजेज : कंपनी ने 45 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित कर दिये हैं।
जेट एयरवेज : जेट एयरवेज पुनर्वित्त महंगे रुपया ऋण के लिए 10 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।
बजाज ऑटो : कंपनी जनवरी से वाहनों की कीमत में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी करेगी।
जेएसडब्ल्यू स्टील : शेयरधारकों ने कंपनी को शेयरों के उप-विभाजन की मंजूरी दे दी है।
केडीडीएल : केडीडीएल ने 2.64 लाख परिवर्तनीय वारंटों के आवंटन को मंजूरी दे दी। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!