शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) की आवंटन समिति ने लिया बड़ा फैसला

आज रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) के निदेशक मंडल की आवंटन समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में समिति ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2009 (प्लेन-बी) के तहत 10 रुपये प्रति वाले 11,018 इक्विटी शेयर और कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2013 के तहत 10,838 इक्विटी शेयरों के आवंटन की मंजूरी दी। इसके साथ ही कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 30,35,46,980 रुपये हो गयी।
बीएसई में रैमको सिस्टम्स का शेयर मंगलवार के 378.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 378.00 रुपये पर खुला और 387.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.50 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 377.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!