शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को हुआ 633.11 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

ल्युपिन (Lupin) ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दिये है।

कंपनी को इस तिमाही में 633.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ल्युपिन को 524.56 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। लाभ के साथ कंपनी की कुल आमदनी 3,547.66 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,482.87 करोड़ रुपये रही। परिणामस्वरूप सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 20.69% और कुल आमदनी में 26.36% की बढ़त हुई है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर बुधवार के 1,487.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,500.00 रुपये पर खुला और 1,520.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 3 बजे ल्युपिन के शेयर में 16.40 रुपये या 1.10% की बढ़त के साथ 1,504.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!