शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वापस खरीदेगी शेयर

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स 73,356 इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स के निदेशक मंडल ने 1,000 रुपये प्रति भाव वाले इन शेयरों को 1,62,937 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अधिकतम 1,244.12 करोड़ रुपये में वापस खरीदने की मंजूरी दी है। शेयरों की वापस खरीद से पहले और बाद में भी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की 100% चुकता इक्विटी शेयर पूँजी कोल इंडिया के पास ही रहेगी।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर गुरुवार के 328.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 329.30 रुपये पर खुला। शुरू में हल्की बढ़त के बाद इसमें तेजी से गिरावट आयी। करीब 11.20 बजे यह 0.50 रुपये या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 329.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!