शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर (PVR) ने किया नये मल्टिप्लेक्स का उद्घाटन

पीवीआर (PVR) ने 3 स्क्रीन वाले एक नये मल्टिप्लेक्स की शुरुआत कर दी है।

कंपनी का नया मल्टिप्लेक्स उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पार्श्वनाथ मॉल में स्थित है। इसके साथ ही कंपनी का नेटवर्क भारत के 49 शहरों में 572 स्क्रिनों वाले 124 मल्टिप्लेक्स का हो गया है।
आज बीएसई में पीवीआर का शेयर शुक्रवार के 1,309.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सपाट 1,310.00 रुपये पर खुला और 1,338.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.05 बजे पीवीआर के शेयर में 20.20 रुपये (1.54%) की मजबूती के साथ 1,330.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!