शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने पावर स्टेशन की दूसरी इकाई का किया शुभारंभ

एनटीपीसी (NTPC) ने अपने मौदा सूपर थर्मल पावर स्टेशन स्टेज-II की दूसरी इकाई का शुभारंभ कर दिया है।

इससे पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ कर 2,320 मेगावाट, एनटीपीसी की क्षमता बढ़ कर 41,907 मेगावाट और एनटीपीसी समूह की क्षमता बढ़ कर 48,873 मेगावाट हो गयी है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 160.10 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 160.25 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे यह 0.10 रुपये या 0.06% की हल्की मजबूती के साथ 160.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी