शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने कमाया 1,346.82 करोड़ रुपये का मुनाफा

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अप्रैल-जून 2017 की तिमाही में 1,346.82 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में हासिल किये गये 1,067.10 करोड़ रुपये के लाभ से यह 26.21% अधिक है। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी भी 7,866.88 करोड़ रुपये से 9.45% बढ़ कर 8,610.63 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं इसकी एनपीए 1.06% से बढ़ कर 1.07% और शुद्ध संपत्तियाँ 34,443 करोड़ रुपये के मुकाबले साल-दर-साल आधार पर बढ़ कर 45,632 करोड़ रुपये हो गयी। उधर बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 994.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,000.00 रुपये पर खुला और 1,019.40 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 1.05 बजे यह 3.25 रुपये या 0.33% की हल्की बढ़त के साथ 998.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!