शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिला 3,375 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मॉरिशस में 3,375 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका मॉरिशस सरकार की स्वामित्व वाली मेट्रो एक्सप्रेस से एकीकृत लाइट रेल आधारित शहरी पारगमन प्रणाली के डिजाइन और तैयार करने के लिए मिला है। उदर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,188.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,192.95 रुपये पर खुला और 1,173.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 8.00 रुपये या 0.67% की कमजोरी के साथ 1,180.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!