शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) रोकेगी 25 इकाइयों में उत्पादन

प्रमुख थर्मल ऊर्जा उत्पादन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) अपनी 25 दिग्गज इकाइयों में संचालन रोकेगी।

इन 25 ऊर्जा उत्पादन इकाइयों की कुल क्षमता 2,390 मेगावाट है। कंपनी का कहना है कि जल्दी ही ये इकाइयाँ 25 साल पुरानी हो जायेंगी और इन्हें नये उत्सर्जन मानदंड पूरा करने के लिए पहले जैसा नहीं बनाया जा सकता।
इसके बाद आज एनटीपीसी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार के 171.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 172.00 रुपये पर खुला और 174.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर में 1.25 रुपये या 0.73% की तेजी के साथ 172.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!