शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) का मुनाफा

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 216.12 करोड़ रुपये का मुनाफा।

इसके मुकबले पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 1.4% अधिक 219.21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं इसकी कुल आय 2,236.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.21% बढ़त के साथ 2,375.01 करोड़ रुपये और एबीटा साल दर साल आधार पर ही 4.3% बढ़त के साथ 322.8 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 3,913.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 3,934.00 रुपये पर खुला और 4,214.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 278.60 रुपये या 7.12% की बढ़त के साथ 4,192.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!