शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

खबरों के अनुसार आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने जेपी इन्फ्राटेक के खिलाफ दिवाला कार्यवाही बहाल किये जाने की माँग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जेपी इन्फ्राटेक के खिलाफ एसलीएलटी की इलाहाबाद बेंच के सामने सुनी जा रही इंसोलवेंसी की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इससे पहले आईडीबीआई बैंक ने 526 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में दिवाला कार्यवाही के लिए एनसीएलटी के पास गुहार लगायी थी।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 52.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 55.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। हरे निशान में कारोबार करते हुए करीब 1 बजे बैंक का शेयर 0.45 रुपये या 0.82% की बढ़त के साथ 55.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!