शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 8.7% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 109 करोड़ रुपये के मुकाबले 115.4 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच बीएचईएल की शुद्ध आमदनी 6,893.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.9% गिरावट के साथ 6,297 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.76% घट कर (1.5%) रहा। दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 98.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 99.50 रुपये पर खुला। गिरावट के रुख के बीच करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयरों में 4.00 रुपये या 4.04% की कमजोरी के साथ 94.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी