शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने छुआ 10,000 रुपये का आँकड़ा

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आज 10,000 रुपये का अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ।

इसके साथ ही मारुति 3 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी का आँकड़ा पार करने वाली देश की छठी कंपनी बन गयी है। ऐसा करने वाली मारुति भारत की पहली वाहन निर्माता कंपनी भी है। बता दें कि इस साल में अब तक मारुति सुजुकी के शेयर ने 84% से अधिक बढ़त हासिल की है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर मंगलवार के 9,804.50 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 9,970.00 रुपये पर खुला और करीब 9.25 बजे इसने 10,000 रुपये का आँकड़ा छुआ। करीब साढ़े 11 बजे यह 90.50 रुपये या 0.92% की तेजी के साथ 9,895.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!